फरीदाबाद, जनवरी 15 -- फरीदाबाद। जिला रेडक्रॉस भवन से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान रैली निकाली गई। इसमें युवाओं और स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और उन्हें जीवन की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत ने आंकड़ों का हवाला देते हुए स्थिति को गंभीरता को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष करीब एक से दो लाख लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाते हैं। बेहद दुखद यह है कि इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लोग 35 वर्ष तक की आयु के युवा होते हैं जब एक युवा सड़क दुर्घटना का शिकार होता है तो केवल एक परिवार नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और भविष्य को भी गहरा आघात लगता है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस माह के दौरान बताया कि रेडक्रॉस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ...