कोडरमा, जनवरी 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ गुरुवार को समाहरणालय परिसर से हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से जिलेभर में आम लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरुकता सबसे प्रभावी माध्यम है। सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना और सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.