बिजनौर, जनवरी 29 -- नजीबाबाद। साहू जैन महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता अभियान के तहत सरकार की 'राह-वीर योजना' एवं 'कैशलेस उपचार योजना' का प्रचार-प्रसार किया गया। साहू जैन महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान को तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को सरकार की 'राह-वीर योजना' एवं 'कैशलेस उपचार योजना' की जानकारी दी। सड़क दुर्घटना की स्थिति में निर्भीक होकर सहायता के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर बीएस तोमर ने कहा कि 'राह-वीर योजना' को तहत सजग नागरिकों को सम्मानित करते है, जो सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना किसी भय या झिझक के नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में सहायता करते हैं। सहायता करने वाले व्यक्ति को न केवल कानूनी संरक्षण दिया जाता है, बल्कि उन्हें सम्मान एवं प्रोत्साह...