हरिद्वार, मार्च 24 -- परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटना को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यह बात उन्होंने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित 'सुरक्षित साथी' कार्यक्रम के दौरान कही, जिसमें गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) और अफसर शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग की यह पहल सड़क पर दिन-रात सेवाएं देने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों को सरल और सुलभ बनाया जाए, ताकि हर कामगार सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। आखिर में उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान एडीएम पीआर चौहान, आरटीओ डॉ. अनिता चमोला और संदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.