जमशेदपुर, फरवरी 2 -- जमशेदपुर। यंग इंडिया ग्रुप द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत आयोजित बाइक रैली में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार भी टीम के साथ शामिल हुए। सड़क सुरक्षा बाइक रैली के मुख्य अतिथि हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार थे। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर ने कहा कि, सड़क दुर्घटना से मौत की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। सुरक्षा में चार वर्ष के बच्चों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य की जा रही है। उन्होंने बताया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए बाइक रैली सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से शुरू होकर बिष्टुपुर मुख्य सड़क, पीएम मॉल आदित्यपुर महिला कॉलेज होकर किनन स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.