शामली, फरवरी 19 -- विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली के नेतृत्व एवं पुलिस उपनिरीक्षक शिल्पी चौधरी के सहयोग से एनएसएस स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने बाइक सवारों को हेलमेट पहनने, ट्रिपलिंग राइडिंग न करने तथा कार चालकों को सीट बेल्ट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने के लिए प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र में आयोजित साइबर सुरक्षा कार्यशाला में डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्र एवं छात्राओं को ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम, मेलवेयर, साइबर स्टॉकिंग, ई सिम एवं ट्रेड फ्रॉड, कॉल मर्जिंग, स्पेमिंग, आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर बुलिंग के विषय में विस्तारप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.