बांका, जनवरी 23 -- बांका,निज संवाददाता। बांका में सड़क सुरक्षा माह को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की कड़ी में गुरुवार को शहर की सड़कों पर स्कूली बच्चों द्वारा हाथ में प्लाई कार्ड लेकर जागरूकता संदेश देते हुए पैदल मार्च परिवहन विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में निकाली गई।पैदल मार्च के दौरान बच्चे "सड़क पर मस्ती,जान नहीं है सस्ती",नजर हटी दुर्घटना घटी,मत करो इतनी मस्ती,क्योंकि जीवन नहीं है सस्ती। हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि घरवालों से फिर से मिलने के लिए पहनें। सुरक्षित जीवन का अर्थ है, सुरक्षा बिना सब व्यर्थ है, सुरक्षित होकर काम कीजिए,जीवन का आनंद लीजिए। सुरक्षा में है अपनी भलाई, यही है सबसे बड़ी कमाई। वाहन धीमा चलाएं,अपना कीमती जीवन बचाएं दुर्घटना से देर भली, सफर में कितनी भी कम हो दूरी, मगर हेलमेट लगाना है जरूरी" जैसे स्...