सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मेदिनीनगर में किया गया नुक्कड़ नाटक
पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मेदिनीनगर के छहमुहान,बैरिया चौक, रेड़मा चौक तथा शाहपुर के बस एवं टेंपो स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों में बिना हेलमेट चलने वाले एवं ट्रिपल राइडिंग करने वाले लोगों को फूलों की माला पहनाकर जागरूक किया गया। साथ ही अनुरोध किया गया कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति लापरवाह रहेंगे और हेलमेट का उपयोग नहीं करेंगे, तो परिवार को परेशानी में डालेंगे। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा सेल के सदस्यों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.