सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया
जामताड़ा, मई 11 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत गेड़िया शैक्षणिक अंचल के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पालाजोरी में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश नारायण ने किया। अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना था।
अभियान का संचालन इस अवसर पर विद्यालय से सटे गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर राहगीरों एवं वाहन चालकों को जागरूक किया। बच्चों ने हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें, नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें और सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा जैसे नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक जय प्रकाश नारायण न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.