कन्नौज, दिसम्बर 10 -- गुगरापुर। बुधवार को टीआई रवि शंकर त्रिपाठी ने मिरगावां क्रॉसिंग, जलालाबाद और गुरसहायगंज में आमजन को यातायात नियमों के पालन की सीख दी। टीआई ने राहगीरों और वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वाहन नियमों का पालन करें और दूसरों को भी सुरक्षित सड़क चलाने की आदत डालें। जिनके वाहन चालान लंबित हैं, वे 13 दिसंबर को लोक अदालत में जाकर चालान का निपटान कर सकते हैं। अभियान के दौरान विशेष रूप से बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। इस दौरान टीएसआई अरशद अली, आरक्षी कन्हैया और पीआरडी राम विनोद भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.