लातेहार, मई 24 -- लातेहार, संवाददाता जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। समाहरणालय सभागार में डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्नबैठक की जानकारी बैठक में डीसी ने परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा आम लोगों के जीवन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश...