रांची, सितम्बर 19 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के गरई स्थित विद्या विहार पब्लिक स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शकुंतला देवी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के करीब 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने गरई गांव तक जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान शिक्षक देवशरण महतो, सुभाष साहू और राहुल कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की जानकारी दी। साथ ही शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं...