रामगढ़, मार्च 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब भुरकुंडा ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है। इसके तहत भदानीनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए, ताकि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। अभियान का शुभारंभ भदानीनगर ओपी के समीप बैनर लगाकर किया गया। मौके पर भदानीनगर ओपी अख्तर अली ने क्लब के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा आज के समय की बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग जल्दबाजी या लापरवाही में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में इस तरह के जागरूकता अभियान से लोगों में नियमों के प्रति समझ बढ़ेगी और वे हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसे जरूरी नियमों को अपनाएंगे। वहीं क्लब के मीडिया प्रभारी प्रवीण ...