बोकारो, दिसम्बर 11 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया-ललपनिया मुख्य सड़क पर तुलबुल आश्रम विद्यालय के निकट बुधवार को सड़क सुरक्षा के तहत विशेष हेलमेट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व बीडीओ महादेव कुमार महतो ने किया। इस दौरान ललपनिया थाना एवं गोमिया थाना पुलिस की टीम भी मौजूद रही। अभियान की आवश्यकता मंगलवार की उस दर्दनाक दुर्घटना के बाद महसूस की गई, जिसमें इसी मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के प्रमुख कारण हेलमेट नहीं पहनना, दो से अधिक सवारियों का होना तथा तेज रफ्तार बाइक चलाना बताया गया। बीडीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन जागरूकता और जांच अभियान चला सकता है, लेकिन अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी हर नागरिक की स्वयं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.