जामताड़ा, अप्रैल 17 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर बिंदापाथर पुलिस द्वारा गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना मोड़, माधवा एवं खटिमाड़ी स्थित सिदो-कान्हू ब्रिज के पास चलाया गया। जहां आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों को रोककर उनके कागजात, हेलमेट और जूते आदि की बारीकी से जांच की। इस क्रम में कई वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए जाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे गए। मौके पर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि यह अभियान लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा को लेकर नारायणपुर में सघन वाहन जांच अभियान उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना और सभी जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.