जामताड़ा, जनवरी 29 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं परिवहन विभाग, जामताड़ा की ओर से गुरुवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डीलिड फाउंडेशन, गिरिडीह की नुक्कड़ नाटक टीम ने यमराज और चित्रगुप्त का रूप धारण कर बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को रोकते हुए रोचक अंदाज में यातायात नियमों की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को बताया कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ट्रिपल लोड लेकर बाइक नहीं चलाने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की। टीम ने लोगों को ओवरटेकिंग से बचने, वाहन चलाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.