सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर: डीटीओ
सिमडेगा, मई 10 -- बानो, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का डीटीओ संजय कुमार बाखला ने भ्रमण किया। अपने भ्रमण के दौराना उन्होंने सड़क के कर्व टर्निंग, वाई टर्निंग तथा दुर्घटना संभावित स्थलों का जायजा लिया। साथ ही सड़क किनारे मौजूद सूखे एवं जर्जर पेड़ों को भी चिन्हित किया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। डीटीओ संजय बाखला ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर रोड ब्रेकर निर्माण, चेतावनी संकेत बोर्ड लगाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है और लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मानसून से पूर्व एनएच में सभी कार्य पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.