सिमडेगा, जुलाई 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर दो दिनी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर रोहित कुमार साव ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप नकदी रहित उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर दुर्घटना संबंधी सूचनाओं के सही एवं समयबद्ध संधारण, आवश्यक दस्तावेजों के अपलोड, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय तथा दावा निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटना के प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए इ्रडीआर की शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित प्रविष्टि सुनि...