पूर्णिया, जनवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिवहन कार्यालय में परिवहन कर्मियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ली। उन्हें डीटीओ शंकर शरण ओमी ने शपथ दिलाई। परिवहन कर्मियों ने बिना हेलमेट के बाइक एवं बिना सीट बेल्ट बांधे कार की ड्राइविंग नहीं करते हुए सगे-संबंधियों समेत आसपास के लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया। डीटीओ ने बताया कि परिवहन कार्यालय की ओर से चालकों को रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें वाहन चलाने के दौरान ट्रैफिक नियम के अनुपालन का पाठ पढ़ाते हुए एक अच्छे चालक बनने के गुर सिखए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.