जामताड़ा, अप्रैल 17 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि।एसपी राज कुमार मेहता के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर नारायणपुर पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान सक्सेस मिरर एकादमी के समीप गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर चलाया गया। थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की। इस दौरान वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई और चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा एवं अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को पकड़कर थाना लाया गया। इसके बाद उनके खिलाफ चालान काटकर जुर्माना वसूली की प्रक्रिया के लिए जामताड़ा भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.