रुद्रपुर, जनवरी 31 -- पंतनगर। वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक ने 37वें सड़क सुरक्षा माह के तहत पंतनगर में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में कर्मचारियों, वाहन चालकों, बिजनेस पार्टनरों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। पुलिस व आरटीओ के सहयोग से बाइक रैली, नेत्र व पीयूसी जांच शिविर, स्लोगन प्रतियोगिता, रोको-टोको अभियान, रिफ्लेक्टर वितरण और ब्लाइंड स्पॉट पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। एसपी ट्रैफिक निहारिका तोमर, एआरटीओ नवीन कुमार और एसबीयू डायरेक्टर अनामिका झा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कंपनी ने 'जीरो हार्म' संस्कृति के तहत सड़क सुरक्षा को साझा जिम्मेदारी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...