दुमका, मई 13 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड में थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने प्लस टू राज्य के उच्च विद्यालय काठीकुंड के बालक-बालिकाओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है। हमारा दायित्व है कि हम स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों की भी रक्षा करें। उन्होंने विशेष कर कम उम्र के बच्चों को बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर कानूनी सजा की प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। बिना लाइसेंस, हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी ड्राइविंग करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी उन्होंने बताया अब प्रतिदिन पुलिस चौक-चौराहे में ग...