सड़क सुरक्षा को लेकर कस्तूरबा की छात्राओं को किया जागरूक
चाईबासा, मई 12 -- चाईबासा,संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला परिवहन कार्यालय के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झींकपानी में जागरूकता अभियान चलाया। डालसा के सचिव रवि चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम, रोड मार्किंग, संकेत बोर्ड सहित नियम उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। गुड समेरिटन, दुर्घटना पीड़ित परिवार को मिलने वाले मुआवजे के बारे में जानकारी दी। बताया कि वाहन का इंश्योरेंस नहीं होने पर वाहन मालिक पर मुआवजा का दायित्व होता है। अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर परिवहन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का कार्य किया जाता है। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों के बीच चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति छोटी-छोटी जिम्मेदारी तय करने को कहा गया। कम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.