कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार, एक संवाददाता बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निजी संस्थान के सहयोग से स्थानीय यातायात पुलिस के सहयोग से शहर में एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अंदाज में समझाकर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। अभियान की शुरुआत में यातायात प्रभारी मुकेश कुमार मंडल एवं अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। टीम सदस्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी धूप, धूल और कठिन परिस्थितियों में भी आमजन की सुरक्षा के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं, इसलिए समाज का भी दायित्व है कि वह पुलिस के प्रयासों में सहयोग करे और स्वयं नियमों का पालन करे। मौके पर जो बाइक सवार हेलमेट पहने थे और चारपहिया वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.