देवघर, अप्रैल 12 -- सारवां। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एमवीआई अमित कुमार झा व जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम द्वारा अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा व सभी अंचल व प्रखंड कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर झारखंड गुड सेमेरिटन नीति 2020 की सफलता के लिए गहन चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि सहित आम लोगों तक इसे पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जानकारी देते अधिकारी द्वारा बताया गया कि दुर्घटना का पहला एक घंटा काफी महत्वपूर्ण होता है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इस गोल्डेन ऑवर यानि एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने पर गुड सेमेरिटन यानी अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को दो हजार रुपए पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.