फरीदाबाद, दिसम्बर 16 -- नूंह। लघु सचिवालय मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त अखिल पिलानी ने की। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी प्रबंधों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाए। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों व अन्य मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अवैध कट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सर्दियों में धुंध को देखते हुए सभी सड़कों पर सफेद पट्टी, जेब्रा क्रॉसिंग और रिफ्लेक्टिव मार्किंग अनिवार्य रूप से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले से गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेसवे, दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए और एनएच-919 पर बने सभी अवैध कट तुरंत बंद किए जाएं। इन मार्गों पर अवैध ढाबों और अतिक्रमण को हटाने के लिए संब...