लखनऊ, मई 8 -- बैंक ऑफ बड़ौदा (लखनऊ अंचल) ने यूपी पुलिस और सैक्टम फाउंडेशन के साथ मिलकर 'जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट' रोड सेफ्टी प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के 'गोल्डन ऑवर' में त्वरित सहायता सुनिश्चित कर मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों को बेसिक ट्रॉमा केयर और ब्लीडिंग कंट्रोल जैसे जीवन रक्षक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण, बैंक के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह और डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को सशक्त करने की प्रतिबद्धता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...