बदायूं, जनवरी 2 -- बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि लोगों के लिए सड़क सुरक्षा के लिए अपनी मनोवृत्ति बदलने की जरूरत है। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग चालान से बचने नहीं बल्कि खुद का जीवन सुरक्षित रखने के लिए पहने। सड़क सुरक्षा किसी एक विभाग द्वारा नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के सहयोग एवं समझदारी से की जा सकती है। नये साल के पहले दिन गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उद्धाटन किा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई एवं जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जनचेतना, जागरूकता, यातायात नियमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.