सीतापुर, जनवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग ने शुक्रवार एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से शहर में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें दो पहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों व एनसीसी कैडेट्स ने चालकों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग करें। इसके बाद शहर के एक निजी स्कूल में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें एआरटीओ ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अमर सिंह, टीएसआई प्रेमचंद्र, यतींद्र अग्रवाल, एनसीसी सूबेदार सरवन सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.