सराईकेला, अप्रैल 28 -- सरायकेला। दुगनी में सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। लगभग 10 चालकों को जुर्माना के साथ हेलमेट वितरित कर जागरूक किया गया। अभियान के क्रम में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता संदेश दिया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजनों से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक करें। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटर वाहन निरीक्षक दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.