बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को परिवहन विभाग ने शराब पीकर व ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कर जागरूक किया। आरटीओ सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शराब पीकर व ओवर स्पीड के मामले में वाहन स्वामियों को विभिन्न क्षेत्रों में जांचकर जागरूक किया गया। वहीं जांच के दौरान दो वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए। उन दो वाहनों का चालान कर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त तीस वाहनों में कमी पाए जाने पर चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.