चम्पावत, अगस्त 16 -- सतीश जोशी,चम्पावत। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सड़क सुरक्षा के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके तहत जिला पंचायत की ओर से टनकपुर-बनबसा मार्ग पर निराश्रित गोवंश की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से उनके गले में रेडियम बेल्ट लगाए गए। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि टनकपुर-बनबसा मार्ग पर सड़क किनारे विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को चिन्हित कर रेडियम बेल्ट लगाए गए हैं। रेडियम बेल्ट रात्रि एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और गोवंश के साथ होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकेगा। डीएम ने मुख्य पशुचिकित्सा...