जामताड़ा, मार्च 13 -- सड़क सुरक्षा की बैठक संपन्न,हिट एंड रन के 32 लंबित मामलों पर डीसी ने जतायी नाराजगी जामताड़ा, प्रतिनिधि।डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए डीसी ने नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, ओवरस्पीडिंग व ट्रिपल राइडिंग पर सख्ती से कार्रवाई करने तथा लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। बताया गया कि फरवरी माह में पुलिस, डीटीओ और एमवीआई की संयुक्त टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाकर 445 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न धाराओं में 64 वाहनों से 10 लाख 48 हजार 50 रुपये का ऑनलाइन चालान वसूला गया। वहीं ट्रिपल राइडिंग के सात और बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 14 मामलों में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.