प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन सड़क सुरक्षा तथा स्वच्छता के प्रति रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। विद्यार्थियों ने हाथ में बैनर लेकर सड़क सुरक्षा की यही पुकार बिना हेलमेट सब बेकार का नारा लगाते हुए मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर स्थित चौराहे पर बिना हेलमेट के गुजर रहे दो पहिया वाहनों के चालकों को रोककर हेलमेट लगा कर यात्रा करने का अनुरोध किया। इसके बाद हनुमान मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों कृष्णा मौर्या, आंशिक सिंह, दीक्षा मिश्रा, संदेश पांडेय के साथ कार...