हरिद्वार, मई 11 -- सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न नष्ट कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। शंकराचार्य चौक पर आयोजित सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांटते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जिन्हें हेलमेट के प्रयोग से काफी हद तक रोका जा सकता है। यह भी पढ़ें- मोडिफाइड साइलेंसरों पर हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई इस द...