नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- दिल्ली परिवहन विभाग को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित ''वर्ल्ड सेफ्टी कांफ्रेंस'' में सड़क सुरक्षा के तहत 'हेलमेट पहनने के परिणाम' अभियान चलाने के लिए विशेष मिला है। यह सम्मान ''अति लघु वीडियो'' की श्रेणी के लिए दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए गए इस सम्मान के दौरान दोपहिया वाहन चलाने वालों के बीच हेलमेट के महत्व को प्रचारित करने और बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से तैयार किए गए संचार अभियान काे सराहा गया।इस अभियान को अगस्त 2025 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने लांच किया था। इसके जरिए वाहन चालकों पर कार्रवाई की बजाय उन्हें समझाया गया कि हेलमेट पहनना सिर्फ ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बात नहीं है, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों ...