गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा गुप्ता एवं डॉ. शत्रुघ्न सिंह के निर्देशन में सुबह 11 बजे स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने बक्शीपुर चौराहे से होते हुए मारवाड़ इंटर कॉलेज तक सड़क सुरक्षा रैली निकाली। इसके बाद मारवाड़ इंटर कॉलेज के तिराहे पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी, जिसमें हेलमेट की अनिवार्यता, शराब का सेवन करके वाहन न चलाने की बात बताई गई। नाटक में आयुष, आसिफ, आदर्श, रिया, खुशी, वसीम, नाजिया, जेनिश, अभिषेक आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। जबकि, सड़क सुरक्षा रैली में अनमोल, श्रद्धा, मरियम, आयुष, कसक, रचना, रिद्धिमा, छाया आदि विद्यार्थियों की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.