आदित्यपुर, मार्च 3 -- गम्हरिया। गम्हरिया और सीनी रेलवे स्टेशन के मध्य रायबासा रेलवे फाटक पर सोमवार को सुदृढ़ीकरण का कार्य चलाया गया। इससे अब राहगीरों को फाटक पार करने में सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूआई सुकुमार विश्वास ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क पथ होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन और पैदल यात्री आवागमन करते हैं। फाटक के पथ समतल नहीं रहने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के लगातार शिकायत किये जाने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया। सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण होने से आमलोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी काम जारी रहेगा। इसे लेकर सुबह 10 बजे से रायबासा फाटक पर आवागमन बाधित रहेगा। इस दौरान उन्होंने राहगीरों से यशपुर रेलवे फाटक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.