संभल, अप्रैल 14 -- चन्दौसी में एक सड़क के निर्माण को लेकर सत्ता पक्ष के ही दो दिग्गजों के बीच सियासी खींचतान सामने आ गई है। शहर में प्रस्तावित 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के शिलान्यास को लेकर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के अपने- अपने दावे हैं। सोमवार को जहाँ एमएलसी ने सड़क का भूमि पूजन कर दिया, वहीं मंत्री गुलाब देवी ने इस पूजन को दरकिनार करते हुए दोबारा शिलान्यास करने का ऐलान कर जिले की सियासत गरमा दी है। यह मार्ग अंबेडकर पार्क खुर्जा गेट से जीनियस गर्ल्स स्कूल होते हुए जीनियस मार्ग, पतरौआ रोड तक बनाया जाएगा, जो आगे चलकर आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़कर क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- यूपी में सड़क के शिलान्यास पर ठनी, एमएलसी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.