सड़क व पुल परियोजनाओं पर डीएम सख्त, समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश
कटिहार, जुलाई 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रही सड़क एवं पुल निर्माण योजनाओं की प्रगति, लंबित बाधाओं और समयबद्ध निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य पथ, ग्रामीण सड़कें, रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क एवं सेतु योजनाओं सहित जिले की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति का आकलन किया गया। विभागीय अधिकारियों ने प्रत्येक योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.