सड़क व नालियों के निर्माण कार्य शुरु हुआ
सहारनपुर, जून 12 -- वार्ड संख्या 24 रामनगर-पठानपुरा में लगभग 25 वर्षों बाद सड़क एवं नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। छतरी वाला कुआं, शिव मंदिर, दयानंद विवेक हाई स्कूल, राकेश त्यागी के मकान के सामने से होते हुए सीताराम मंदिर और रेखा भवन तक डीआर टाइल्स युक्त सड़क का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व नगर विधायक सुरेंद्र कपिल ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना पंडित अजय कौशिक द्वारा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य नरेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद राजीव वर्मा अनु, कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष वरुण शर्मा, अनिल दास, प्रभजीत सिंह, ऋषिपाल वर्मा, जमीर खान, महेंद्र लाल, राजेंद्र चौधरी, सुभाष कुकरेजा, मोहम्मद अख्तर, यशपाल आर्य आदि रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.