अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या, संवाददाता। झलकारी बाई वार्ड सं. तीन के कुशमाहा गांव में रास्ता बहुत खराब है और जल निकासी की भी समस्या काफी समय से चल रही है। इसी मुख्य समस्या सहित अन्य सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने कहा कि कुशमाहा में रामेश्वर पुत्र बृतन्ती के घर तक करीब तीन मीटर चौड़ा और 53 मीटर लम्बा और बाबूराम पुत्र स्व.दयाराम के घर से लगभग पांच मीटर चौड़ा और 29 मी. लम्बा वर्तमान में पुराना कच्चा रास्ता है। इस रास्ते के कच्चा होने से वार्ड वासियों को बरसात के दिनों में आजाने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि भाकियू की मांग पर नगर निगम...