सड़क में निर्माण सामग्री डाली तो खैर नहीं
चम्पावत, मई 19 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सड़क में निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीएम मनीष कुमार ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जिले की मुख्य सड़कों के किनारे अनधिकृत रूप से निर्माण सामग्री डाली जा रही है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही है। साथ ही जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। डीएम ने सभी एसडीएम को मोटर मार्गों के किनारे रखी निर्माण सामग्री को हटाए जाने को लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से बगैर अनुमति सड़क किनारे निर्माण सामग्री नहीं डालने की अपील की है। यह भी पढ़ें- एनएच की अव्यवस्था पर ईई को नोटिस दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.