चम्पावत, मार्च 15 -- टनकपुर। फायर सर्विस टनकपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क में गिरे विशालकाय पेड़ हटाकर यातायात सुचारु किया। फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई कि बस्तिया टनकपुर क्षेत्र में सड़क पर एक विशाल आम का पेड़ गिर गया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की राहत एवं बचाव टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क के किनारे किया गया, जिसके बाद मार्ग को पुनः आवागमन के लिए सुचारु रूप से खोल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.