संभल, मार्च 7 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के रझेड़ा सलेमपुर गांव के पास शुक्रवार देर शाम अनूपशहर की ओर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे पति-पत्नी और बेटी बाइक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए । संभल के हयातनगर निवासी अंकित अपनी पत्नी रितिका व मासूम बच्ची के साथ शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी अनूपशहर से होली मिल कर देर शाम वापस लौट रहा था। जैसे ही अंकित की बाइक और रझेड़ा सलेमपुर गांव के पास पहुंचा तभी सड़क में गहरे गड्ढे होने के चलते बाइक उछलकर सड़क पर गिर गई। जिसमें अंकित पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर कर घायल हो गए। जिसमें अंकित की पत्नी रितिक के गंभीर चोट आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.