सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के सलडेगा इलाके में नाली का गंदा पानी सड़क में बहने की समस्या लोगों के द्वारा बताई गई। लोगों की शिकायत के बाद नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, वार्ड सदस्य कमला कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण कुमार सिंह, रामजी यादव पाहन टोली मुहल्ले में पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने मुहल्लेवासियों की समस्या सुनी। मुहल्लेवासियों ने बताया कि पाहनटोली में कुछ दूर तक नाली बनाया गया है एवं नाली की निकासी सड़क में ही छोड़ दी गई है जिसके कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्या सुनने के बाद वार्ड संख्या पांच, छह और सात के वार्ड सदस्यों ने समन्वय बनाकर नाली एवं गार्डवाल निर्माण करने की बात कही। वार्ड सदस्य कमला कुमारी, वैजयंती देवी और सुनीता देवी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.