सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- उस्का बाजार। कस्बा के आद्या प्रसाद नगर और सुभाष नगर में दुकानदार सड़कों के किनारे चौकी, मेज आदि पर समान रखकर अतिक्रमण किए हैं। इससे राहगीरों का आवागमन दुरुह हो गया है और आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्टेट बैंक से मुख्य बाजार होते हुए प्राचीन शिव मंदिर तक और मछली मंडी सड़क पर है। इस बीच अतिक्रमण अधिक होने से बड़े मुश्किल से दुपहिया वाहन निकल पा रहे है। ई रिक्शा या कोई चार पहिया वाहन आ जाने पर काफी दिक्कत हो रही है। सड़क पर जाम लग जा रहा है। नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से सड़कों पर से अतिक्रमण की समस्या दूर करने की मांग की है। ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने कहा की जल्द ही अभियान चलाकर सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...