कोडरमा, मई 4 -- सतगावां निज प्रतिनिधि। प्रखंड के गया टू देवघर मुख्य मार्ग पर झारखंड-बिहार बॉर्डर दर्शननाला से लेकर गावां-सतगावां बॉर्डर बरियारडीह तक हो रहे सड़क मरम्मत कार्य में भारी लापरवाही और अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग और संवेदक पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और तकनीकी नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- कटिहार : भदैया टोला जाने वाली सड़क मार्ग दो आरसीसी पुल हुआ जर्जरग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत पीडब्लूडी विभाग द्वारा कराई जा रही है। नियमतः सड़क पर पिच डालने से पहले उसकी साफ-सफाई और प्राइम कोट (पिच का घोल) डालना अनिवार्य है, लेकिन यहां धूल और गंदगी के ऊपर ही सीधे पत्थर और पिच डाली जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मिक्सिंग प्लांट काफी द...