सड़क मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
कोडरमा, मई 4 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के गया-देवघर मुख्य मार्ग पर झारखंड-बिहार बॉर्डर स्थित दर्शननाला से लेकर गावां-सतगावां बॉर्डर बरियारडीह तक चल रहे सड़क मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता और लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत पीडब्ल्यूडी विभाग की देखरेख में कराई जा रही है। आरोप है कि सड़क पर पिच बिछाने से पहले जरूरी साफ-सफाई और प्राइम कोट का कार्य नहीं किया जा रहा है। धूल और गंदगी के ऊपर ही सीधे गिट्टी और पिच डाली जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- सड़क मरम्मत में लीपापोती,17 किमी की रिपेयरिंग में भारी अनियमितता का आरोप और क्षेत्र के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.