चंदौली, मार्च 26 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर के विकास नगर कालोनी में सड़क क्षतिग्रस्त होने से परेशानी बढ़ गई है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही गड्ढे जानलेवा बन गए है। इस पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी सड़क मरम्मत न होने पर वार्डवासियों में रोष दिख रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत किया जा चुका है, लेकिन आज तक मात्र आश्वासन दिया जा रहा है। वार्डवसियों ने चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...